Search

 
 
 

धनबाद :  सिंदरी में प्राचार्य के घर के बाहर खड़ी कार पर दो युवकों ने चलाई गोली

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी थाना के एफसीआईएल आवास संख्या एफडी 9 निवासी लायंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रमेश शर्मा के घर के बाहर खड़ी फोर्ड फिएस्टा क्लासिक कार पर बुधवार 26 अप्रैल की शाम लगभग छः बजे फायरिंग हुई है. कुछ लोग फायरिंग करने के बाद कार के पास चिठ्ठी फेंककर निकल गए. सूचना मिलने पर एसडीपीओ अभिषेक कुमार सिंदरी थाना व गोशाला ओपी की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शहर में चर्चा है कि पत्र में अमन सिंह गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है.

   प्राचार्य थे स्कूल में, पत्नी ने दी सूचना

रमेश शर्मा ने बताया कि वह रोहड़ाबांध स्थित स्कूल में थे. घर में पत्नी विभा शर्मा मौजूद थी. घर में दूध देने वाले बीआईटी कर्मी देवनंदन सिंह ने घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर पत्नी ने बाहर रखी कार के पिछले हिस्से में गोली के निशान देखे. पत्नी ने उन्हें फोन पर सूचना दी. प्राचार्य के पुत्र रिषभ शर्मा हर्ल में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.

   पहले भी हर्ल एच आर के आवास पर हुई है फायरिंग

क्षेत्र में नियुक्त हर्ल डीजीआर 3 के सुरक्षा गार्ड पंकज कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले दो युवक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे. वे एफडी केडी कॉलोनी से निकलकर सिंदरी गोशाला मुख्य सड़क की ओर बढ़े. मुख्य सड़क पर जाकर आवास के बाहर कार पर गोली चलाई और एक पत्र भी कार के पास फेंका. गार्ड ने बताया कि बाइक सवार चालक हेलमेट पहने हुए थे. पीछे बैठा युवक मुंह बांधे हुए था. बाइक गोशाला की ओर बढ़ गई. बताते चलें कि हर्ल एच आर विक्रांत कुमार के आवास पर भी विगत 9 जनवरी 2023 की शाम को तीन राउंड गोली चली थी. लायंस क्लब, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने घटना को मर्माहत बताते हुए सुरक्षा गार्ड की मांग की है.

  हर विंदु पर हो रही जांच :  एसडीपीओ

एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पत्र घर के बाहर मिला है. खोखा बरामद नहीं हुआ है. सुरक्षा की दृष्टि से गश्तीदल घूमेगा. प्राचार्य को प्रशासन का सहयोग मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही