Jharia: झरिया (Jharia) झरिया थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के समीप सोमवार 1 मई की रात लगभग 11 बजे दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों मे जामाडोबा निवासी धर्मेंद्र कुमार और ऊपरकुल्ही का रहनेवालाअहमद खान शामिल है. घायल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि झरिया से रात लगभग 11 बजे वह मोटरसाइकिल से जामाडोबा स्थित आवास जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे. जब तक वह कुछ समझ पाता, सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी. वह खुद घायल हो गया. इधर तीनों युवक बाइक उठाकर वहां से चले गए. मामले की जानकारी झरिया थाना को दे दी है. दूसरे पक्ष के घायल अहमद खान की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है. रिश्तेदारों के अनुसार अहमद दो दोस्तों संग बनियाहीर के समीप दावत से आ रहा था. तभी धर्मेंद्र कुमार ने बाइक से सीधी टक्कर मार दी. झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. [wpse_comments_template]
धनबाद: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल
Leave a Comment