Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

Advertisement
Advertisement

आक्रोशित लोगों ने की मुआवजा की मांग, तोपचाची पुलिस ने समझाया-बुझाया

Topchachi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइंया चितरो स्थित गोमो- तोपचांची रोड में सोमवार 24 जुलाई को गोमो की ओर आ रही कार ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक नबादुल और इमरान भुइंया गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों चितरो निवासी हैं. नबादुल गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को इलाज के लिए साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग की. तोपचांची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत कराया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाडी को ले कर थाना ले गई व जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही