Search

 
 
 

धनबाद : महुदा के पास सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल समेत 2 खबरें एक साथ

 
Mahuda : धनबाद-बोकारो मुख्य पर भुरूंगिया ओवरब्रिज के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. महुदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के ल  ए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अपाची बाइक से दो युवक बोकारो से धनबाद की और जा रहे थे. तेज रफ्तार होने के कारण अपाची बाइक भुरूंगिया ओवरब्रीज के समीप अनियंत्रित होकर डिवाहडर से टकरा गई. एक युवक की जेब में मिले मोबाइल से डायल किए गए नंबर पर फोन करने पर पता चला कि दोनों युवक तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगड़ी बस्ती के रहने वाले हैं. उनका नाम मनीश कुमार व रोहित कुमार है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई.

कंपनी से 5 लाख के सामान चोरी, थाना में शिकायत

Mahuda : लालबंगला निवासी परमानंद कुमार वर्मा ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर वाल्ट मांट कम्पनी मुचिरायडीह कंपनी से करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है.  थाने में दिए अवेदन में उसने कहा है कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने कंपनी का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गये. चोरी गए सामान में 25 एचपी का एक मोटर, 15 एचपी का एक मोटर, 10 एचपी के 3 मोटर, ढाई एचपी का एक मोटर, 5 इनवर्टर, चार पीस बैटरी, सीसी रिकॉर्डिंग सेट, स्पाइनर सेट, कटर मशीन, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, चेन पूलिंग, जनरेटर पूलिंग आदि शामिल हैं. आवेदन के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train/">धनबाद

: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही