Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में यूजी व एमएड का रिजल्ट जारी

Advertisement
Advertisement

पीएचडी रेगुलेशंस में किया गया बदलाव, बढ़ेगी उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा बोर्ड की बैठक 23 सितंबर शनिवार को कुलपति प्रो डॉ शुकदेव भोई की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बाद यूजी सेमेस्टर 6 सत्र 2020-23 ओल्ड एवं करंट, M.Ed सेमेस्टर 3 सत्र 2021-23 ओल्ड एवं करंट का रिजल्ट प्रकाशित किया गया. रिजल्ट के अनुसार यूजी सेमेस्टर 6 में आर्ट्स में 11283 विद्यार्थियों में से 6794 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि साइंस में 2136 विद्यार्थियों में 1255 विद्यार्थी व कॉमर्स के 3411 में से 2817 विद्यार्थी पास हुए हैं. यूजी सेमेस्टर सिक्स ओल्ड सेशन आर्ट्स में 1208 विद्यार्थियों में से 709, कॉमर्स के 242 विद्यार्थियों में से 178 व साइंस के 205 में 124 विद्यार्थी सफल हुए हैं. एमएड सेमेस्टर 3 सत्र 2021-23 में राजीव गांधी मेमोरियल बीएड कॉलेज के 40 विद्यार्थियों में से 32, जबकि अल इकरा बीएड कॉलेज के 45 विद्यार्थियों में से 29 सफल रहे हैं.

2019 रेगुलेशन के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

बैठक के बाद विश्वविद्यालय के पीआईओ डॉ अजय कुमार ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क का रिजल्ट अब पीएचडी रेगुलेशन 2019 के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा. इसके अनुसार जिन विद्यार्थियों ने प्रत्येक पत्र में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं और उनका टोटल एग्रीगेट अंक 55% है, वे उतीर्ण माने जाएंगे. बता दें कि वर्तमान में प्रकाशित परीक्षा फल पीएचडी रेगुलेशंस 2020 के अनुसार जारी किया गया था. जिसमें प्रत्येक पत्र में कम से कम 55% अंक प्राप्त करना जरूरी था. नए नियम लागू होने पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी.

दिया जाएगा नीड बेस्ड डिग्री सर्टिफिकेट

परीक्षा बोर्ड में निर्णय लिया गया कि सेशन 2018-21 और 2019-22 के विद्यार्थियों को नीड बेस्ड डिग्री सर्टिफिकेट दिया जाएगा. यह निर्णय छात्र हित में लिया गया है, क्योंकि दीक्षांत समारोह नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को डिग्री मिलने में विलंब हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही