Search

 
 
 

धनबाद : यूजी फाइनल का रिजल्ट जारी, छात्रों ने ली राहत की सांस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी फाइनल (सिक्स्थ सेमेस्टर) सत्र 2019-22 का रिजल्ट जारी कर दिया. विभिन्न विभागों के रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. इसी के साथ लगभग 3 से 4 माह लेट चल रहे सेशन के विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है. विद्यार्थी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के बीएड के शैक्षणिक सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे.

   अब 10 अक्टूबर से पीजी नामांकन में बाधा नहीं

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एडमिशन सेल ने पीजी विभाग और पीजी संचालित कॉलेजों में नामांकन को 10 अक्टूबर से चांसलर पोर्टल खोलने की रणनीति बनाई थी, लेकिन इसके पहले यूजी फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट बाधा बन रहा था. तय समय पर यूजी फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं हो पाता तो यह डेट भी बढ़ाना पड़ता. रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10 अक्टूबर को चांसलर पोर्टल खुलना तय है. विद्यार्थी 10 से 30 अक्टूबर तक पीजी नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही