Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू में यूजी सेम-5 की परीक्षा अब 24 को होगी

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के यूजी सेमेस्टर फाइव सत्र 2020-23 की 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है. अब यह परीक्षा 24 अप्रैल को ली जाएगी. शेष सभी परीक्षाओं की तिथि पूर्ववत रहेंगी. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उन्होंने बताया है कि बाकी सभी परीक्षा पूर्व घोषित समय के अनुसार ही होगी. दूसरी ओर यूजी सेमेस्टर फाइव सत्र 2020-23 के वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षा के लिए बाघमारा कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है. अब यह परीक्षा होम सेंटर पर आयोजित होगी. नोटिफिकेशन में परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही