Search

धनबाद : गलतफहमी में छूटी 18 विद्यार्थियों की यूजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग, सिंदरी कॉलेज और विद्यार्थियों के बीच हुई गलतफहमी की वजह से लगभग डेढ़ दर्जन विद्यार्थियों की यूजी सेमेस्टर 3 की परीक्षा छूट गई. नए एडमिट कार्ड के अनुसार कंस्टीटूशन ऑफ इंडिया एंड ह्यूमन राइट की परीक्षा 20 मार्च थी, जबकि पुराने एडमिट कार्ड में इसकी परीक्षा की तिथि 21 मार्च थी. पीड़ित परीक्षार्थी पुराना एडमिट कार्ड लेकर मंगलवार को सेंटर पहुंचे, तो पता चला कि उक्त विषय की परीक्षा एक दिन पहले ही हो चुकी है. इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय आकर परीक्षा नियंत्रक और डीएसडब्ल्यू से इसकी शिकायत की और दोबारा परीक्षा लेने का आग्रह किया. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने इसे सिरे से नकार दिया. क्योंकि परीक्षा के विषय में बदलाव का प्रस्ताव विद्यार्थियों की ओर से ही आया था.

यह है मामला

यूजी सेम-3 सत्र 2021-24 की परीक्षा के लिए सिंदरी कॉलेज सिंदरी का परीक्षा केंद्र आरएसपी कॉलेज झरिया में बनाया गया है. पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के अनुसार, विद्यार्थियों को 21 मार्च को 10 से 12:00 बजे तक एनवायरमेंट एंड पब्लिक हेल्थ की परीक्षा में शामिल होना था. लेकिन विद्यार्थियों ने सिंदरी कॉलेज सिंदरी के प्राचार्य से आग्रह कर इस विषय के स्थान पर दूसरे विषय की परीक्षा में शामिल होने का आग्रह किया. प्राचार्य ने इस बाबत विश्वविद्यालय से संपर्क कर विषय बदलवा दिया. इसके बाद विवि ने दोबारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया. इसके अनुसार इन विद्यार्थियों को 20 मार्च को कंस्टीटूशन ऑफ इंडिया एंड ह्यूमन राइट्स की परीक्षा थी. सिंदरी कॉलेज ने इस बाबत नोटिस भी जारी कर दिया था. अधिकतर परीक्षार्थियों ने इस विषय की परीक्षा में भाग लिया, लेकिन लगभग डेढ़ दर्जन विद्यार्थियों को इसकी सूचना नहीं मिल पाई, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-harming-water-forest-land-in-the-name-of-development-is-wrong-sahay/">धनबाद

: विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन को नुकसान पहुंचाना गलत- सहाय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp