Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में एक अगस्त से शुरू हो जाएगी अल्ट्रासाउंड सेवा

Advertisement
Advertisement

 कोलकाता से आएंगे डॉक्टर, दो वर्ष के बाद मरीजों को मिलेगी यह सुविधा

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) में एक अगस्त से पीपीपी मोड पर संचालित हेल्थ मैप सेंटर पर अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा शुरू हो जाएगी. इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है. 580 बेड वाले इस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण विगत कई वर्ष से यह सेवा बंद थी. मरीजों को अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए निजी सेंटर जाना पड़ता था. पीपीपी मोड पर संचालित हेल्थ मैप सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर की कमी के कारण यह सेवा पिछले दो वर्ष से बंद थी यहां के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर के निजी सेंटरों पर जाना पड़ता था. फिलहाल कोलकाता के डॉ सुबित रॉय चौधरी की नियुक्ति हो गई है. वह अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से अपनी सेवा देंगे. उन्होंने बताया कि यहां मरीजों की मामूली दर पर अल्ट्रासोनोग्राफी की जाएगी. रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण एसएनएमएमसीएच का अल्ट्रासोनोग्राफी भी पिछले कई वर्षों से बंद है. बताया जाता है कि दिसंबर 2019 में यहां डॉ साज़िया नाज आई थी. तब मरीजों की अल्ट्रासोनोग्राफी हो रही थी. परंतु एक वर्ष बाद ही उनका चयन डीएनबी कोर्स के लिए महाराष्ट्र के किसी स्थान में हो गया. उन्होंने स्टडी लीव मांगी, जिसे निदेशालय ने मंजूर कर लिया. तब से लेकर एसएनएमएमसीएच में रेडियोलॉजिस्ट की बहाली नहीं हो सकीफलस्वरूप मरीजो को परेशानी के साथ भारी भरकम रकम भी चुकानी पड़ रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही