Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उमेश लोहरा होंगे नए जिला खेल पदाधिकारी, दिलीप कुमार का तबादला

Dhanbad : धनबाद के जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार का तबादला गढ़वा कर दिया गया है. उनके स्थान पर गढ़वा के खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा धनबाद के नए खेल पदाधिकारी होंगे. उन्हें बोकारो जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ज्ञात हो कि दिलीप कुमार पर विभाग की एक महिला कर्मी ने जून महीने में प्रताड़ना का अरोप लगाते हुए खेलमंत्री और विभागीय सचिव से शिकायत की थी. समय से पहले उनका तबादला महिलाकर्मी द्वारा लगाए गए आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है. चार साल में तीसरी बार उनका ट्रांसफर किया गया है. नए जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि वह अगले हफ्ते तक प्रभार ग्रहण करेंगे. बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बदहाल स्थिति को सुधारना नए खेल पदाधिकारी के लिए चुनौती होगी. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-expressed-displeasure-over-vacant-posts-in-health-department/">हाईकोर्ट

ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही