Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बेलगाम हाइवा ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे बीएड के छात्र को कुचला, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
एसएनएमएमसीएच धनबाद में युवक का चल रहा इलाज़, हादसे के बाद हाइवा का ड्राइवर हुआ फ़रार
Jharia : धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर कतरास मोड़ स्थित शराब दुकान के समीप गुरुवार 14 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे तेज़ रफ़्तार हाइवा ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे युवक को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया. युवक की पहचान आरएसपी कॉलेज के बीएड फ़ाइनल ईयर के छात्र विवेक ओझा के रूप में हुई है. युवक का दाहिना हाथ भी बुरी तरह से चोटिल हो गया. खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने धनबाद एसएनएमसीएच भेज दिया. जहां उसका इलाज़ चल रहा है. इधर हाइवा चालक मौके का फायदा उठा कर भाग निकला. झरिया पुलिस घटना स्थल से बाइक को ज़ब्त कर थाना ले आई है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं.

नाबालिग हाथों में हाइवा और ट्रक, रफ़्तार भी बेलगाम

बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 के राजापुर परियोजना से निकलने वाले हाइवा और ट्रक नाबालिग और नौसिखियों के हाथों में होते हैं. जल्दी ट्रीप लगाने के चक्कर में रफ़्तार बेलगाम होती है. इनके पास न तो भारी वाहन चलाने का लाइसेंस है और ना ही ड्राइविंग की सूझबूझ और परिपक्वता. ऐसे में दुर्घटना होने का भय हमेशा रहता है. इसके बावजूद रफ़्तार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है. जिस के कारण ऐसे ट्रक व हाइवा चालकों का मनोबल सातवें आसमान पर होता है. नतीजतन आए दिन सड़क पर लोग इसके शिकार होकर अपनी जान तक गवां रहे हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-rally-taken-out-on-hindi-day-in-dav-baniyaheer/">यह

भी पढ़ें : धनबाद:  डी ए वी बनियाहीर में हिन्दी दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही