jharia : समाजसेवी डॉ. जनार्दन पांडे की चौथी पुण्यतिथि पर 14 फरवरी को झरिया के कतरास मोड़ में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. इस मौके पर डॉ. जनार्दन पांडे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. स्वर्गीय जनार्दन पांडे के पौत्र भाजपा नेता और सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रमेश पांडे ने कहा कि उनके दादा जी प्रख्यात समाजसेवी थे. समाज के लिए उनके किए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. श्रद्धांजलि समारोह में जनार्दन पांडे के पुत्र वृंदावन पांडे, नारद पांडे, अजय पांडे, पौत्र अमर पांडे, गणेश पांडे, मंटू पांडे, बिट्टू पांडे व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. अखंड हरिकीर्तन बिहार के आरा से आए पुरोहित के निर्देशन में कलाकार मंडली कर रही है. इस विशेष अवसर पर 15 फरवरी को रक्तदान शिविर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-held-in-baghmara-to-deal-with-drinking-water-crisis-in-summer/">धनबाद
: गर्मी में पेयजल संकट से निबटने को बाघमारा में हुई कार्यशाला [wpse_comments_template]
धनबाद : समाजसेवी डॉ. जनार्दन पांडे की पुण्य तिथि पर अखंड हरिकीर्तन शुरू

Leave a Comment