Search

 
 
 

धनबाद : चाचा ने कर दी मासूम भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

 
Maithon : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी क्षेत्र निवासी शैलेश राम के तीन दिन से लापता तीन साल के बेटे का शव बुधवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया. पुलिसिया जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या उसके सगे चाचा ने की है. पुलिस ने आरोपी चाचा पिंटू राम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि पिछले दिनों शैलेश राम का अपने भाइयों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इससे नाराज पिंटू राम रविवार को चुपके से अपने भतीजे (शैलेश का बेटा)  को चुपके से घर से ले गया और हत्या कर शव को कुमारधुबी कोलियरी के बंद पड़े फाइव के इनक्लाइन के पास जंगल में फेंक दिया. इधर, घर में बच्चे को नहीं देख परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने चिरकुंडा थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में बच्चे का शव देख इसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया. मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-prabhat-pheri-organized-in-kumardhubi-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-gobind-singh/">

धनबाद : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कुमारधुबी में निकली प्रभातफेरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही