Search

 
 
 

धनबाद :  सिंदरी के समीप अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, चालक गंभीर

 
Sindri : सिंदरी-बलियापुर मार्ग पर 6 जुलाई की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पोल से टकरा गई. घटना में बाइक चालक कालीपुर निवासी बैद्यनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका माथा फट गया. सूचना मिलते ही वार्ड 54 की निवर्तमान पार्षद के पति गोपाल महतो घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजवाया. चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. लेकिन परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उन्हें रांची नहीं ले जाया जा सका. घायल बैद्यनाथ महतो के ससुर ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज जेपी अस्पताल, धनबाद में चल रहा है. उनकी स्थिति में सुधार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही