Search

 
 
 

धनबाद : अनियंत्रित होकर गैस टैंकर सड़क पर पलटा, यातायात बाधित

 
Dhanbad :  गोविंदपुर थाना के समीप बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां एक गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. चालक मौके पर फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली-कोलकाता मार्ग (NH-19) पर गोविंदपुर थाना के समीप तेज रफ्तार गैस टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क पर पलट गया. गाड़ी सड़क पर पलटने से यातायात बाधित हो गया. इधर मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करने में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही