Sindri : सिंदरी (Sindri) के जयहिंद मोड़ के पास 24 मई की दोपहर एक तेज रफ्तार टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर दीपक कुमार के सिलाई सेंटर का गेट तोड़ते हुए बगल की झोपड़ी में जा घुसी. घटना में सूमो चालक को हल्की चोट आई है. वहीं, वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलियापुर की ओर से सिंदरी आ रही टाटा सूमो (संख्या बी आर 1 पी 9959) जयहिंद मोड़ के पास स्थित सिलाई सेंटर के दरवाजे मे टक्कर मारते हुए बगल की बंद झोपड़ी में घुस गई. पास खड़ी साइकिल को भी तोड़ दिया. चालक ने बताया कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण घटना घटी. टाटा सूमो के आगे का कांच टूट गया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर बलियापुर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की. सूमो चालक से पूछताछ की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kalshayatra-set-out-for-life-prestige-in-hanuman-temple-dhansar/">धनबाद
: हनुमान मंदिर धनसार में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा [wpse_comments_template]
धनबाद : अनियंत्रित सूमो वाहन सिलाई सेंटर का गेट तोड़ते हुए झोपड़ी में घुसा
Leave a Comment