Jharia : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा रेलवे स्टेशन के समीप अनियंत्रित ट्रक संख्या जेएच 10 एजे 6534 रेलवे फाटक से टकरा गया. ट्रक की चपेट में आकर कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं. एक बाइक ट्रक में फंस गई. हादसे में चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को समीप के निजी अस्पताल पहुंचाया. ट्रक चालक भाग निकला. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक बाइक को धक्का मारते हुए ट्रैक में फंस गया, जिससे भागा-पुटकी पथ पूरी तरह जाम हो गया है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक में फंसे ट्रक को निकालने में लगे हुए हैं. आरपीएफ के जवान भी जाम हटाने में जुटे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-directorate-team-reached-jharia-in-case-of-gold-biscuits-seized-in-patna-search-of-2-people/">धनबाद
: पटना में जब्त सोने के बिस्किट मामले में निदेशालय की टीम पहुंची झरिया, 2 लोगों की खोज [wpse_comments_template]
: पटना में जब्त सोने के बिस्किट मामले में निदेशालय की टीम पहुंची झरिया, 2 लोगों की खोज [wpse_comments_template]
Leave a Comment