Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दो दिन के राजकीय शोक के बाद शनिवार को भी नगर निगम कार्यालय में अघोषित अवकाश रहा. दिन के एक बजे तक कार्यालय से अधिकारी नदारद रहे. अधिकारियों की अनुपस्थिति में कर्मी भी चैन की बंशी बजाते नजर आए. नगर आयुक्त अपने चेंबर में नहीं मिले. उनके अलावा अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त का चेंबर भी खाली मिला. कई नगर प्रबंधक, इंजीनियर भी कार्यालय से गायब मिले. लेकिन अच्छी बात यह थी कि सभी विभागीय कर्मी अपने स्थान पर मौजूद थे. हालांकि अधिकारियों की अनुपस्थिति में आराम फरमा रहे थे. कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को कह रहे थे, आ साहब नहीं है, अब जो होगा सोमवार से ही होगा. अधिकारियों के नहीं रहने से जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन, नक्शा, ट्रेड लाइसेंस का काम ठप रहा. इस कार्य से जुड़े कर्मियों का कहना था कि साइट बंद है. एक सप्ताह से काम प्रभावित है. सरकारी काम है, देर तो लगती ही है. [wpse_comments_template]
धनबाद:राजकीय शोक बाद भी नगर निगम में अघोषित अवकाश
Last Updated: Apr 08, 2023 12:00 AM (IST)