Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:अंडर-14 में मिशन ऑफ नॉलेज व बर्ड्स गार्डन राजगंज पहुंचा फाइनल में

Dhanbad : धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में वॉलीबॉल स्टेडियम में 4 मई गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. 23 वां अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेले गए नॉक आउट  स्टेज के अंडर 14 के पहले सेमीफाइनल में कॉफी रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में बड्स गार्डन राजगंज ने  इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग सुदामडीह को 26-24, 25-27, 23-25, 28-26 तथा अंतिम सेट में 16-14 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई. दूसरे सेमीफाइनल में मिशन ऑफ नॉलेज धनबाद ने केंद्रीय स्कूल धनबाद को सीधे सेटों में 25-23, 25-20, 27-25 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अंडर 19 के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में किड्स गार्डन धनबाद इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग सुदामडीह को  25-22, 25-23 से हराकर लीग प्वाइंट के आधार पर फाइनल में पहुंचा. अंडर-19 के फाइनल मुकाबला किड्स गार्डन बनाम डीएवी बनियाहीर के बीच होगा. वही 5 मई को अंतर विद्यालय शिवरानी कपूर अंडर-19 बालिकाओं का राउंड रोबिन लीग मुकाबला खेला जाएगा. आज के बालक वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. आज मैच के निर्णायक की भूमिका नीरज कुमार राहुल तिवारी, नंदन यादव, राघव रश्मि ने निभाई. यह जानकारी धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही