Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मिशन लाइफ के तहत टाटा के झरिया डिवीजन से निकली साइकिल रैली

Dhanbad : टाटा के झरिया डिवीजन में 29 मई सोमवार को टाटा स्टील झरिया डिवीजन द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय से डिगवाडीह क्लब तक   साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली के जरिये सभी को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सस्टेनेबल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया. इस रैली को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के चल रहे प्रमुख कार्यक्रम, मिशन लाइफ के साथ जोड़ा गया व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया. रैली को झरिया डिवीजन टाटा स्टील के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धनबाद के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी आशुतोष आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में बच्चे सहित 75  अधिकारी और अन्य सहायक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक  भाग लिया. रैली में कर्नल भवानी सिंह निर्वाण-हेड एडमिनिस्ट्रेशन, राज अंकुर, हेड प्लांनिग, सुजीत कुमार झा,सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी, प्रदीप गौर, सीनियर मैनेजर एनवायरनमेंट, रवि झा मैनेजर सिक्योरिटी, उमेश सिंहमैनेजर एनवायरनमेंट शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही