Search

 
 
 

धनबाद : "वन वीक-वन लैब" के तहत देश के सभी 37 सीएसआईआर लैब जनता तक ले जाएंगी रिसर्च

 
22 अगस्त को रांची में होगी शुरुआत, 23 से 26 अगस्त तक धनबाद में सिंफर के दोनों कैंपस में होंगे कार्यक्रम
Dhanbad : सीएसआईआर-सिंफर में "वन वीक-वन लैब" कैंपेन का आयोजन 22 से 26 अगस्त तक किया जाएगा. यह कैंपेन पैन-सीएसआईआर प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा है. जिसमें देशभर के सभी 37 सीएसआईआर प्रयोगशाला राष्ट्रव्यापी दर्शकों के सामने अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगी. यह जानकारी सिंफर के निदेशक प्रो.अरविंद कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को रांची में कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जबकि 23 से 26 अगस्त के बीच सिंफर के बरवा रोड और डिगवाडीह कैंपस में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पैन इंडिया स्तर पर यह आयोजन सिंफर के रिसर्च और विकास उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अनूठा प्रयास है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-800-youths-were-shortlisted-till-noon-in-the-employment-fair/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रोजगार मेला में दोपहर तक 800 युवाओं का किया गया शॉर्टलिस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही