Search

धनबाद : सेंगेल अभियान के तहत आदिवासी कार्यकर्ताओं ने किया रेल चक्का जाम

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी धर्म कोड सरना लागू करने की मांग को लेकर 11 फरवरी को धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर रेल चक्का जाम कर दिया. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दि गया है. कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया गया. ट्रेन रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को रेलवे ने पूरा किराया वापस कर दिया, हालांकि पैसेंजर गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे.. बता दे कि पारसनाथ को जैनियों के साथ आदिवासियों का भी तीर्थस्थल घोषित करने, सरना धर्म कोड करने, झारखंड में संथाली भाषा को राज्य की प्रथम राजभाषा बनाने, असम एवं अंडमान के आदिवासियों को एसटी का दर्जा दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान चलाया जा रहा है. इस आंदोलन के तहत झारखंड समेत पांच राज्यों में रेल चक्‍का जाम किया गया.

 रद्द की गई ट्रेनें

कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गयाना एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. धनबाद से टाटानगर जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को आद्रा से ही धनबाद के लिये रवाना किया गया. इधर, पूर्व रेलवे के बर्द्धमान स्टेशन पर पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भी कई ट्रेन रद्द रही, जिनमें नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस,  देहरादून से 11 फरवरी को खुलने वाली 13010 देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 11 फरवरी को खुलने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, आगरा कैंट से 11 फरवरी को खुलने वाली 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस आदि. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp