Search

 
 
 

धनबाद :सुकन्या समृद्धि के तहत डाकघरों में 8 वर्षों के भीतर खुले 48 हजार खाते

 

न्यूनतम 250 व अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष निवेश की है सुविधा

Dhanbad : धनबाद जिले के डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 8 वर्षों के भीतर लगभग 48 हजार खाते खुले हैं. इस योजना में निवेश राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज मिलता है. इस सम्बंध मे धनबाद हेड पोस्टऑफिस के पोस्टमास्टर अशोक रॉय ने बातचीत में कहा कि योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 में हुई थी. योजना के तहत जीरो से दस वर्ष तक की बालिकाओं के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है. इस योजना में न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष निवेश किया जा सकता है . सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों के अनुसार बेटी 18 वर्ष से पहले खाता का संचालन नहीं कर सकती. 18 वर्ष की आयु में बेटियां जमा राशि का 50 प्रतिशत लाभ उच्च शिक्षा के लिए उठा सकती हैं. खोलने की तारीख से 21 वर्ष की अवधि पूरी होने पर खाता परिपक्व हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को देश भर में कहीं भी एक से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही