Search

 
 
 

धनबाद : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा ना करने की दिलाई शपथ

 
लोगों को हर रोज एक घंटे मेडिटेशन करने की सलाह
Nirsa : होप क्लिनिक निरसा की ओर से मंगलवार 22 अगस्त को नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया. ज्ञान विज्ञान भवन निरसा में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों संख्या में महिला व पुरुष भाग लिया. इस दौरान दिन में एक घंटा मेडिटेशन करने की सलाह दी गई. वही डॉक्टर अवंतिका ने कहा कि नशा करने से शरीर पर दुष्परिणाम दिखने लगता है. काफी दिनों तक नशा करने के बाद व्यक्ति को अवसाद और अकेलेपन की दिक्कत होने लगती है. नशा करने वाले लोग शुगर और हाई बीपी के शिकार हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का नशा छोड़ने के लिए सबसे पहले उसकी मात्रा को कम करना होगा. नशे से बचने के लिए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण के गतिविधियों से जोड़ना होगा. स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय मेडिटेशन पर जोर देना होगा. डॉ अवंतिका ने सभी को जीवन में कभी भी नशा ना करने की शपथ दिलाई. यह">https://lagatar.in/dhanbad-18-foreign-students-welcome-in-iit/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : आईआईटी में 18 विदेशी छात्रों का स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही