Search

 
 
 

धनबाद : 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत तोपचांची में निकली अमृत कलश यात्रा

 

प्रखंड से जिला मुख्यालय भेजा मिट्टी भरा कलश, होगा अमृत वाटिका का निर्माण

Topchachi: `मेरी माटी मेरा देश` अभियान के तहत शनिवार को तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में 28 पंचायतों से पहुंचे कलश की मिट्टी को धनबाद जिला भेजा गया. इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीदों को याद किया गया. तोपचांची प्रखंड उप प्रमुख हेमलाल महतो ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई है. शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. उन्होंने कहा कि यह मिट्टी विभिन्न पंचायतों के किसानों की जमीन से ली गई है. इस मिट्टी से सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से अमृत वाटिका का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि देश के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा में तत्पर रहते हैं. सरकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी अपना कार्य इमानदारी पूर्वक करें तो इससे बड़ी और देशभक्ति नहीं हो सकती. अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक करते रहना चाहिए.

गिने-चुने जनप्रतिनिधि थे मौजूद

विडम्बना की बात यह रही की मेरी माटी मेरा देश अभियान में पंचायत के मुखिया ने कलश में मिट्टी रख कर प्रखंड कार्यालय को कुछ दिन पहले ही सुपुर्द कर दिया. परंतु तोपचांची प्रखंड कार्यालय से शनिवार को जिला मुख्यालय भेजा गया. अमृत कलश यात्रा के दौरान सभागार में एक मुखिया व तीन पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के बारे में गिरीडीह सांसद,  टुंडी विधायक, प्रमुख, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 20 सूत्री, जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व मुखिया को पत्रांक 1353 के माध्यम सूचना दी गई थी. परंतु सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही