Search

 
 
 

धनबाद : यूनियन ने मनाया पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का 51वां जन्मदिन

 
Nirsa : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री और निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने का 51 वां जन्मदिन गुरुवार धूममाधम से मनाया गया. मासस कार्यकर्ताओं, यूनियन नेताओं और मजदूरों ने अरूप चटर्जी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. यूनियन के कोलियरी शाखा अध्यक्षों और सचिवों के नेतृत्व ने बड़ी संख्या में मजदूरों ने अरूप चटर्जी को बुके भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और  दीर्घायु होने की कामना की. इस अवसर पर अरूप चटर्जी ने केक काआ और मजदूरों को मिठाई खिलाकर सभी का धन्यवाद दिया. मुगमा क्षेत्र के 464 मजदूर जिनको भूगर्भ से सरफेस में नियमित किया गया है, ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर अरूप चटर्जी को फूल-मालाओं से लाद दिया. मौके पर यूनियन के केंद्रीय सचिव आगम राम, रामजी यादव, सभी कोलियरियों के शाखा अध्यक्ष, सचिव व मजदूर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-primary-health-center-building-in-ramakunda-topchanchi/">धनबाद

: तोपचांची के रामाकुंडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही