Search

 
 
 

धनबाद : 26 को सिंदरी पहुंचेंगे केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया

 
हर्ल सिंदरी खाद कारखाना के उद्घाटन की तैयारियों का लेंगे ज़ायज़ा
Sindri : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर्ल सिंदरी खाद कारखाना के विधिवत उद्घाटन को लेकर आगामी 25 अगस्त को केन्द्रीय रसायन उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया धनबाद आएंगे. वह हर्ल खाद कारखाने के उत्पादन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 26 अगस्त को सिंदरी का दौरा करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए हर्ल सिंदरी के एचआर विक्रांत कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की देर रात केन्द्रीय मंत्री धनबाद आएंगे और अगली सुबह सिंदरी खाद कारखाने का दौरा तय किया गया है. बता दें कि संयुक्त मोर्चा, संयुक्त संघर्ष मोर्चा और जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मुलाकात की तैयारी कर रहा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dhanbad-roti-bank-youth-club-honored-nirsas-career-zone/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धनबाद रोटी बैंक यूथ क्लब ने निरसा के करियर जोन को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही