Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: केन्द्रीय खाद्य सचिव ने किया हर्ल सिंदरी का दौरा, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल सिंदरी खाद कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. इस उद्देश्य से मंगलवार को केन्द्रीय खाद्य सचिव अरुण सिंघल का दौरा हुआ. यह जानकारी देते हुए हर्ल सिंदरी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने बताया कि केन्द्रीय खाद्य सचिव ने खाद कारखाने का गहन निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट निर्माण की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि हर्ल सिंदरी प्रोजेक्ट की स्थिति के विश्लेषण के लिए बैठक में स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की कमी की जानकारी साझा की गई.

  स्थायी स्वीकृत पदों में 40 फीसदी की कमी

उन्होंने बताया कि स्थायी स्वीकृत पदों में 40 फीसदी की कमी है और यूरिया बैगिंग प्लांट में अस्थायी कर्मचारी भी पर्याप्त नहीं हैं. बाहर से कोई कर्मचारी आना नहीं चाहता है और स्थानीय मजदूर यूरिया प्लांट में काम नहीं करना चाहते हैं. सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि कारखाने को शत-प्रतिशत लोड पर चलाना है, जिसे एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा.

   शत-प्रतिशत लोड पर कारखाना चले तो आएंगे पीएम

उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत लोड पर कारखाने के चलने पर प्रधानमंत्री का दौरा संभव है. उन्होंने बताया कि सस्टेन लोड टेस्ट और गारंटी लोड टेस्ट किया जाना है. दोनों टेस्ट में सफलता भी एक चुनौती है. पिछले दिनों राजनीतिक बवंडरों की जानकारी केंद्रीय सचिव को थी. उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी को निर्देश दिया कि हर्ल प्रबंधन को सहयोग करना है. प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन पाकर केंद्रीय सचिव सिंदरी से प्रस्थान कर गए. केंद्रीय सचिव की विश्लेषण बैठक मे धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार, धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, हर्ल चेयरमैन देबाशीष नंदा, हर्ल एमडी एस सी मुदगेरिकर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही