Tetulmari : बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीसीसीएल एरिया पांच के महाप्रबंधक से मुलाकात की. रणविजय सिंह ने जीएम के साथ को मजदूरों की 44 सूत्री मांगों पर वार्ता की. उन्होंने एरियर का भुगतान जल्द कराने, एरिया 5 के कोलियरी अस्पताल में चार डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को उठाया. महाप्रबंधक ने सभी मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया . वार्ता में यूनियन के रमेश सिंह, छोटू सिंह, सत्येंद्र सिंह, मो. आजाद, मुखिया महेश सिंह, बालेश्वर पाठक, सुदर्शन कुमार चौहान, पवन कुमार प्रसाद, उपेन्द्र प्रजापति आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : संघ के महामंत्री रणविजय ने मजदूरों की समस्याओं पर जीएम से की वार्ता
Last Updated: Mar 15, 2024 12:00 AM (IST)