Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शोषण के खिलाफ शुरू से ही लड़ती रही यूनियन- अरूप चटर्जी

Nirsa : चापापुर कोलियरी के ट्रक लोडिंग मजदूरों ने चार सूत्री मांगों को लेकर 13 अक्टूबर को कोलियरी गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व निरसा के पूर्व विधायक और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने किया. मजदूर लोडरों का पारिश्रमिक बढ़ाने, कार्यस्थल पर शेड का निर्माण, पेयजल व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. अरूप चटर्जी ने कहा कि यूनियन शोषण और जुल्म के खिलाफ शुरू से ही लड़ती रही है. मजदूरों की एकता ही उनकी ताकत है. इसी की बदौलत असंगठित ट्रक लोडरों को रोजगार मिला है. प्रबंधन मांगों पर तुरंत गौर करे. क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने भी मजदूरों को संबोधित किया. अंत में प्रबंधन के साथ यूनियन नेताओं की वार्ता हुई, जिसमें प्रबंधन ने सभी मागों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. प्रदर्शन में यूनियन के शाखा सचिव अमित मुखर्जी, बुद्धि राम, प्रेम सोरेन, शिबू महतो, उपेंद्र महतो, रविलाल मांझी, सीताराम मरांडी, काजल गोराई आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-acb-arrested-stono-for-taking-bribe-of-25-thousand-rupees/">धनबाद

एसीबी ने स्टोनो को 25 हजार रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही