Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 75 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

Dhanbad: न्यू टाउन हॉल में मंगलवार 13 जून को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री मुख्य 75 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किये. इस मौके पर सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद थे. युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रोजगार मेला में एक बार फिर हज़ारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है. उन्होंने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्थानीय नीति को लेकर यहां के लोगों और युवाओं को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है. युवाओं को रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है.

   प्रधानमंत्री ने देश भर में युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं. वित्त, डाक विभाग, स्कूल, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, रक्षा मंत्रालय, राजस्व, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, गृह मंत्रालय समेत कई विभागों में नई भर्ती की गई है. इन्हीं युवाओं को आज पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र सौपा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. उन्होंने सभी युवाओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित भी किया. इस दौरान देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया. पीएम मोदी ने पिछले वर्ष 22 अक्तूबर को लगभग 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान की शुरुआत की थी. अब तक कई चरणों में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार यह अभियान पूरा कर लेगी और चुनावों में इसे अपने एजेंडे में प्रमुखता से रखेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही