Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची चिटाही, विधायक ढुल्लू महतो ने किया स्वागत

Katras :  कतरास (Katras) केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी गुरुवार 14 अप्रैल को बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के चिटाही स्थित आवसीय कार्यालय पहुंची. विधायक व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी,  विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. धनबाद में आयोजित रोजगार मेला में भाग लेने के बाद चिटाही आगमन की खबर पाकर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता पहुंच गए. केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति बनाकर काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासोन्मुखी कार्यों व संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर किशोर रजक, सुरेश चौहान, मंजीत सिंह, चंद्रकांत सिंह, राजू शर्मा, गौर चंद्र बाउरी, मनोज शर्मा, बच्चू राय, अनिल उपाध्याय, डब्लू महथा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही