Dhanbad : धनबाद के रेलवे अस्पताल तके सहायक के पद पर कार्यरत बसंत उपाध्याय को डीआरएम कार्यालय में बुलाकर प्रताड़ित कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई गणमान्य लोगों ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है. इसके साथ ही मामला रेल भवन, दिल्ली तक पहुंच गया. केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर 26 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर शिकायत करेंगी. इधर, धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने 25 जून को अशर्फी अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत बसंत उपाध्याय से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली. डीआरएम के साथ एडीआरएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार भी थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ecrku-new-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> रेलवे अस्पताल के बाहर आक्रोश जताते यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य[/caption] इस बीच ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के पदाधिकारियों ने असर्फी अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत बसंत उपाध्याय व उनके परिजनों से मुलाकात. पीड़ित बसंत उपाध्याय से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद ईसीआरकेयू धनबाद वन शाखा में यूनियन की बैठक में सदस्यों ने घटना पर रोष जताया. बैठक में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. यूनियन अध्यक्ष डीके पाण्डेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बसंत उपाध्याय को कर्तव्य निष्ठा के लिए पुरस्कृत करने की जगह प्रताड़ित किया गया. यूनियन पीड़ित कर्मी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी. मौके पर सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, ओपी शर्मा, तापस साहू, एके दा, उपेन्द्र मंडल, बसंत दुबे, एनके खवास, सोमेन दत्ता, बीके झा, आईएम सिंह, नेताजी सुभाष, बीके साव, जियाउद्दीन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-midst-of-weak-monsoon-sometimes-light-and-sometimes-heavy-rain-in-the-city/">धनबाद
: कमजोर मानसून के बीच शहर में कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश [wpse_comments_template]
डीआरएम कार्यालय में बुलाकर कर्मी को पड़ी थी डांट, कपड़े भी उतरवाए
ज्ञात हो कि 22 जून को डीआरएम की पत्नी दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने रेलवे अस्पताल में गई थीं. डॉक्टर के चैंबर के बाहर तैनात अस्पताल सहायक बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को नहीं पहचाना और उन्हें चप्पल उतारकर अंदर जाने को कहा. डीआरएम की पत्नी का यह नागवार गुजरा और उन्होंने इसकी जानकारी डीआरएम को दी. इसके बाद बसंत उपाध्याय को डीआरएम कार्यालय बुलाकर जमकर फटकार लगाई गई. कपड़े तक उतरवाए गए. इस व्यवहार से सदमें में आकर बसंत उपाध्याय वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डिप्रेशन की वजह से उनकी स्थिति और गंभीर हो गई. डॉक्टरों ने उन्हें अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अब उनकी स्थिति में सुधार है.ईसीआरकेयू ने जताया रोष, पीड़ित बसंत उपाध्याय से अस्पताल में मिली पूरी टीम
[caption id="attachment_679664" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> रेलवे अस्पताल के बाहर आक्रोश जताते यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य[/caption] इस बीच ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के पदाधिकारियों ने असर्फी अस्पताल पहुंचकर वहां इलाजरत बसंत उपाध्याय व उनके परिजनों से मुलाकात. पीड़ित बसंत उपाध्याय से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद ईसीआरकेयू धनबाद वन शाखा में यूनियन की बैठक में सदस्यों ने घटना पर रोष जताया. बैठक में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. यूनियन अध्यक्ष डीके पाण्डेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बसंत उपाध्याय को कर्तव्य निष्ठा के लिए पुरस्कृत करने की जगह प्रताड़ित किया गया. यूनियन पीड़ित कर्मी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी. मौके पर सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, ओपी शर्मा, तापस साहू, एके दा, उपेन्द्र मंडल, बसंत दुबे, एनके खवास, सोमेन दत्ता, बीके झा, आईएम सिंह, नेताजी सुभाष, बीके साव, जियाउद्दीन आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-midst-of-weak-monsoon-sometimes-light-and-sometimes-heavy-rain-in-the-city/">धनबाद
: कमजोर मानसून के बीच शहर में कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश [wpse_comments_template]
Leave a Comment