Search

 
 
 

धनबाद : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गोविंदपुर-निरसा में एलिवेटेड रोड के लिए 1130.54 करोड़ की दी मंजूरी, लोगों में खुशी

 

Govindpur (Dhanbad) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोविंदपुर निरसा में 9.20 किलोमीटर एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1130.54 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. मंत्री के इस कदम से गोविंदपुर, निरसा बाजार जीटी रोड किनारे रहने वाले लोगों में खुशी है. लोगों को उम्मीद है कि 24 जनवरी को इसका टेंडर फाइनल हो जाएगा. प्राधिकरण ने गोविंदपुर निरसा के लिए पिछले साल अक्टूबर में अलग-अलग टेंडर आमंत्रित किया है. लेकिन मामला लटका हुआ था. केंद्रीय मंत्री की स्वीकृति मिल जाने से अब टेंडर फाइनल होने की पूरी उम्मीद है. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने से यह पक्का हो गया है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.

प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, यदि 24 जनवरी को टेंडर फाइनल हो जाता है, तो मार्च तक काम शुरू हो जाएगा. गोविंदपुर में जीटी रोड किनारे रहने वाले लोगों को सड़क जाम से मुक्ति दिलाने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक संस्था नागरिक समिति ने वर्ष 2023 से इस दिशा में पहल शुरू की थी. करीब दो वर्षों में यह योजना साकार होने की स्थिति में पहुंची है. समिति ने इसके लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक व केंद्रीय मंत्री से लगातार पत्राचार किया. इसमें धनबाद के तत्कालीन सांसद पीएन सिंह का भी काफी सहयोग मिला. एलिवेटेड रोड निर्माण होने से दोनों स्थानों पर सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी. बाहर से आने वाली गाड़ियां ऊपर-ऊपर ही चली जाएंगी, जबकि स्थानीय गाड़ियां नीचे जीटी रोड पर चलेंगी. इससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा.

यह भी पढ़ें दिल्ली">https://lagatar.in/ten-lakh-tribals-will-gather-in-delhi-will-demand-delisting/">दिल्ली

में जुटेंगे 10 लाख आदिवासी, करेंगे डिलिस्टिंग की मांग

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही