Search

 
 
 

धनबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा ने रेल मंत्री को किया ट्वीट- प्रताड़ना मामले की जांच कराएं

 
Dhanbad : धनबाद के रेलवे अस्पताल के कर्मचारी बसंत उपाध्याय को डीआरएम ऑफिस में बुलाकर प्रताड़ित करने का मामला रेल मंत्रालय पहुंच गया है. केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने 26 जून को रेल मंत्री को ट्वीट कर कहा  कि धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा द्वारा अस्पताल कर्मी बसंत उपाध्याय के साथ अभद्रता व ज्यादती करना चिंताजनक है. ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं.

रेल मंडल के डीपीओ ने पीड़ित कर्मी से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी 

[caption id="attachment_680675" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/synior-dpo-new-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> असर्फी अस्पताल में बसंत उपाध्याय से मिलते सीनियर डीपीओ अजीत कुमार[/caption] इधर, असर्फी अस्पताल में भर्ती पीड़ित बसंत उपाध्याय से रेल मंडल के अधिकारियों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. सीनियर डीपीओ अजीत कुमार ने बसंत उपाध्याय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा. ज्ञात हो कि 22 जून को अपने दांतों का चेकअप कराने अस्पताल गईं डीआरएम की पत्नी को डॉक्टर के चैंबर के बाहर तैनात अस्पताल सहायक बसंत उपाध्याय ने चप्पल उतारकर अंदर जाने को कहा था. डीआरएम की पत्नी ने इसकी शिकायत डीआरएम से की. इसके बाद बसंत उपाध्याय को बुलाकर जमकर फटकार लगाई गई. कपड़े तक उतरवाए गए. इस व्यवहार से सदमें में आकर बसंत उपाध्याय वहीं गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें असर्फी अस्पताल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drm-should-apologize-in-the-case-of-harassing-railway-personnel-federation/">धनबाद

: रेल कर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में डीआरएम माफी मांगें- महासंघ  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही