Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी में शहीद रूपेश सिन्हा को 15वीं पुण्यतिथि पर यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

putki : शहीद रूपेश सिन्हा की 15वीं पुण्यतिथि 5 मार्च को मनाई गई. पुटकी के वाशरी मोड़ पर स्थापित रूपेश सिन्हा की प्रतिमा स्थल पर झाकोमयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. यूनियन के बीसीसीएल जोन अध्यक्ष एके सहाय ने कहा कि रूपेश सिन्हा व्यवहार कुशलता से अपनी अलग पहचान बनाई थी. 15 साल पूर्व भू-माफियाओं ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा कि रूपेश सिन्हा के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.  रामजी, शुभम व शिव कुमार ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी. यूनियन नेता गोपाल सिंह को संत की उपाधि देते हुए सम्मानित किया गया. मौके पर शहीद के पिता हलधर लाला, आरआर कर्ण, प्रकाश नोनिया, राज कुमार पांडे, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, दयाशंकर सिंह, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-80-football-players-and-referees-examined-in-fitness-test/">धनबाद

: फिटनेस टेस्ट में 80 फुटबाल खिलाड़ियाें व रेफरियों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही