Search

 
 
 

धनबाद : सीएमपीएफ घोटाले के खिलाफ संघ का पदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

 
Dhanbad : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को सीएमपीएफ कार्यालय के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया. नेताओं ने 900 करोड़ के सीएमपीएफ घोटाले की जांच सीबीआई से कराने व दोषियों कड़ी सजा दिलाने की मांग की. प्रदर्शन का नतृत्व महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाव चौबे व धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती ने किया. प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोल कर्मियों की मेहनत की कमाई 01.5 लाख करोड़ रुपये का भविष्य निधि और पेंशन फंड सीएमपीएफ संगठन में जमा किया जाता है. जिसके मुखिया आयुक्त हैं. बोर्ड के अध्यक्ष कोयला मंत्रालय के सचिव हैं. वर्ष 2015-2018 के दौरान दीवान हाउसिंग लिमिटेड में 1,390.25 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था. फंड मैनेजरों ने संगठन को रेटिंग में गिरावट के बारे में सूचित किया था, लेकिन सीएमपीएफओ के अधिकारियों ने उचित कदम नहीं उठाया. उस समय 900 करोड़ का नुकसान हुआ था. इसके खिलाफ संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-lakhs-stolen-in-jewelers-shop-of-hirapur/">धनबाद

: हीरापुर की ज्वेलर्स दुकान में लाखों के गहनों की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही