Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करेगी यूनियन- पप्पू

Putki : मासस व बीसीकेयू की बैठक 15 फरवरी को गोधर में हुई. बैठक में यूनियन नेताओं ने धनबाद के कोयला माफियाओं के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया. इस मुद्दे पर जल्द ही जनाक्रोश सभा होगी. मासस के केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि बीसीसीएल के कुसुण्डा क्षेत्र में कोयला तस्कर आतंक का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. अगर कोल माफिया अपनी करनी से बाज नहीं आए तो मासस उन्हें खदेड़ देगी. किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय सम्पति की चोरी नहीं होने देंगे. मौके पर विवेक कुमार, भूषण महतो, अशोक राम, धर्म बाउरी, श्याम बाबू कुमार, उमा चौहान, रविशंकर सिंह, सुभाष मुर्मू, मनोज निषाद, अक्षयलाल कुशवाहा, अरविंद कुमार रवानी, चंदन चौहान आदि ने भी अपने विचार रखे. बैठक का संचालन नन्दलाल महतो ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-farewell-given-to-the-students-of-the-last-session-of-pemia-rishikesh-institute-of-technology/">धनबाद

: पेमिया ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतिम सत्र के विधार्थियों को दी विदायी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही