Search

 
 
 

धनबाद : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी यूनियन- जलेश्वर

 
Nirsa : झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के सचिव उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में सदस्यों ने 2 जुलाई को यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो से उनके आवास पर मुलाकात की. उमेश गोस्वामी ने उन्हें ईसीएल मुगमा क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. ज्ञापन में कहा है कि पूरे मुगमा क्षेत्र में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रबंधन के तानाशाही रवैए से मजदूर परेशान हैं. यूनियन के ध्यान दिलाने पर भी प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया. इस पर जलेश्वर महतो ने कहा कि यूनियन भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी. उन्होंने गोस्वामी से कहा कि ज्वलंत समस्याओ को लेकर धरना-प्रदर्शन करें और प्रबंधन को मांगपत्र सौंपें. यदि 15 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो ईसीएल हेड क्वार्टर में में सीएमडी से मिलकर मांग रखी जाएगी. इस पर भी बात नहीं बनी, तो मुगमा क्षेत्र में जोरदार आंदोलन किया जाएगा. मौके पर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री सूरज महतो, राहुल महतो आदि उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल में उचित बाउरी, कार्तिक महतो, विमल गोराई, मिंटू कुमार यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-members-honored-mayumum-vice-president-manish-sharma-on-receiving-phd-degree/">धनबाद

: मायुमं उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को पीएचडी की डिग्री मिलने पर सदस्यों ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही