Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों के हक को लेकर हमेशा मुखर रहेगा संघ- रणविजय

 
Tetulmari : बिहार जनता खान मजदूर संघ की तेतुलमारी कोलियरी शाखा के सदस्यों का सम्मान समारोह शुक्रवार को बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत निचितपुर मैगजीन हाउस के समीप हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बीजेकेएमएस के महामंत्री रणविजय सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि सीसीएल सिजुआ क्षेत्र के जीएम अनूप कुमार राय व कतरास क्षेत्र के जीएम एमएस दुत उपस्थित थे. संघ के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत बुके व अंग वस्त्र भेंटकर किया. महामंत्री रणविजय सिंह ने कहा कि संघ मजदूरों की समस्याओं के लिए हमेशा मुखर रहा है और आगे भी रहेगा. यही वजह है कि मजदूरों का संघ से गहरा लगाव है. मौके पर बालेश्वर पाठक, छोटू सिंह, रमेश सिंह, सुदर्शन चौहान, पवन कुमार प्रसाद, पंचू सिंह, महेश प्रसाद साव, उपेन्द्र प्रजापति, सुबोध सिंह, मुस्लिम खान, सत्येंद्र सिंह, दिनेश कुमार, मंजीत कुमार ,संजय सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-listened-to-peoples-complaints-in-janata-darbar//////////">पाकुड़

: डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही