Search

 
 
 

धनबाद: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन के रवैये पर जताया रोष

 
 Bhuli : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की भूली शाखा की बैठक बुधवार 28 जून को ई ब्लॉक संप हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता कामता राम ने की एवं संचालन जैसी झा ने किया. बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई. समस्या को लेकर विगत 25 मार्च को प्रबंधन को दिए गए मांग पत्र पर कोई वार्ता नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया. चेतावनी दी गई कि एक माह के अंदर भूली नगर प्रशासन समस्याओं को लेकर वार्ता नहीं करता है व बीटीए कार्यालय में ई एन एम और सिविल के पदाधिकारी भूली क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं करते हैं तो कोयला भवन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में भोला चौहान,  प्रभाकर कुमार, अजीत कुमार, अनवर हुसैन, आलमगीर आलम, चंद्रिका यादव, सुबोध कुमार, त्रिपुरारी सिंह, रमेश सिंह, निर्मल कुमार, मानिकचंद  गोप समेत अन्य लोग मौजूद थे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही