Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संयुक्त मोर्चा ने सरकारी संपत्ति की लूट के खिलाफ की एकजुटता की अपील

Advertisement
Advertisement

पर्चा जारी कर सिंदरी की जनता को किया संघर्ष में शामिल होने का आह्वान

Sindri: 1019 नोटिस धारकों को बचाने के लिए गठित संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार 24 अगस्त को जनता के नाम अपील करते हुए एक पर्चा जारी किया है. एफसीआईएल प्रबंधन को सिंदरी परिवार का हिस्सा मानते हुए पर्चा में कुछ सवाल उठाए गए हैं. पर्चा में बताया गया है कि उद्योग लगाने के लिए ली गई एफसीआइएल की जमीन को भारत सरकार निजी पूंजीपतियों के हाथ औने पौने भाव में देना चाह रही है. इससे यहां के लोगों को कोई लाभ नहीं होगा और न ही किसी को रोजगार मिलेगा. सरकारी पैसे से हर्ल सिंदरी चालू हुआ और उसका रूप जनता देख चुकी है. स्थानीय लोगों को काम पर नहीं रखा गया. मोर्चा ने अपील की है कि अपने हक और अधिकार के लिए और सरकारी संपत्ति की लूट के खिलाफ एकजुट संघर्ष में शामिल हों. संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिंदरी की ओर से संयोजक रामू मंडल, विकास कुमार ठाकुर, अजय कुमार, कृष्णा प्रसाद महतो, मुनेश्वर यादव, गौतम प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुभाष मंडल ने पर्चा जारी किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही