Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोल इंडिया के हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
कहा, जनवरी 2027 से पहले अधिकारियों का वेतन बढ़ा, तो होगा विरोध Katras : कोल इंडिया में 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने को लेकर संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार 22 सितंबर को बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के बेनीडीह पीट हाजरी घर के समीप सभा का आयोजन कर श्रमिकों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया. इस दौरान संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बीसीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. प्रतिनिधियों ने कहा कि अधिकारियों का वेतन समझौता जनवरी 2027 को लागू होना है. उससे पहले यदि अधिकारियों का वेतन बढ़ता है तो उसका भी विरोध किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से सीटू के जेके झा, एटक के संतोष चंद्र गोराई, नर्मदेश्वर पांडे, एचएन गांधी, नंदू दुसाध, मंगल हेंब्रम, नवल किशोर महतो, अमरेंद्र कुमार, मोहन लाल महतो, मनोज मोदी, देवानंद राजभर, जगदीश रवानी, ललन चौहान व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-45-researchers-of-water-conservation-of-chhattisgarh-visited-maithon-dam-and-fish-farm/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण के 45 शोधकर्ताओं ने मैथन डैम व फिश फार्म का किया भ्रमण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही