Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के जीएम के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

 
Tetulmari : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र (क्षेत्र संख्या 5) प्रबंध की कथित मनमानी के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यूनियन नेताओं व मजदूरों ने सोमवार को तेतुलमारी की पीएसटी दो नंबर भूमिगत खदान के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. यूनियन नेता खगेंद्र रवानी ने कहा कि तेतुलमारी कोलियरी में प्रबंधन की मनमानी बढ़ गई है. कर्मचारियों को संडे व अवकाश के दिन भी छुट्टी नहीं दी जाती है. उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. मजदूर जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं. खराब मशीनों की मरम्मत भी नहीं की जा रही है. मरम्मत के नाम पर अधिकारी अवैध कमाई में जुटे हुए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन ज्वलंत बिंदुओं पर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया, तो संयुक्त मोर्चा उग्र आंदोलन करने को विवश होगा. प्रदर्शन में मनोज साव, पंकज वर्मा, फिरोज मियां, भीम महतो, सुरेंद्र शर्मा, अभिनव सिंह, अशोक महतो, नारायण कुम्हार सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-association-will-honor-excellent-teachers-of-private-schools-of-the-district/">धनबाद

: जिले के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगा एसोसिएशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही