Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एफसीआईएल प्रबंधन की नोटिस के बाद तैयार हो रहा संयुक्त मोर्चा

Advertisement
Advertisement
27 जुलाई तक 303 आवासों व दुकानों पर फॉर्म बी किया जा चुका है चस्पा
Sindri : एफसीआइएल सिंदरी प्रबंधन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के आदेश के बाद सिंदरी में बरसों से रह रहे लोग परेशान हैं. दूसरी तरफ प्रबंधन की नोटिस के बाद सिंदरी को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया पर जोरदार बहस चल रही है. इसे लेकर संग्राम समिति नेता कौशल सिंह ने सिंदरी के हर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर सभी को जोड़ने की योजना बनाई है. कौशल सिंह ने सभी मंच, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों को एकसाथ आने का आह्वान किया है. उन्होंने बताया कि भाजपा नेता दिनेश सिंह, शैलेश सिंह, कांग्रेस नेता अजय कुमार, प्रशांत कुमार दुबे, राजद नेता तारकेश्वर यादव, सुरेश राउत को एक पटल पर लाया जाएगा. इन सभी के राय व विमर्श के बाद संयुक्त मोर्चा का गठन कर सिंदरी की लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि सिंदरी की लड़ाई लंबी होने वाली है और धैर्य रखने की जरुरत है. गौरतलब है कि एफसीआइएल सिंदरी प्रबंधन ने गुरुवार 27 जुलाई की शाम तक 303 आवासों व दुकानों पर फार्म बी चस्पा कर दिया है. इनमें 100 फॉर्म बी गुरुवार को चस्पा किया गया. फॉर्म बी में स्पष्ट लिखा है कि अतिक्रमण हटाने में आनेवाले खर्च का वहन अतिक्रमणकारी को करना होगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-two-day-library-workshop-concludes-at-guru-nanak-college/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गुरु नानक कॉलेज में दो दिवसीय पुस्तकालय कार्यशाला का समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही