Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने भारत छोड़ो दिवस कार्यक्रम को लेकर की बैठक

 
9 अगस्त को धनबाद और 10 अगस्त को रांची में आयोजित महापड़ाव में जुटे हज़ारों मजदूर
Dhanbad : सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा की बैठक रविवार 23 जुलाई को जगजीवन नगर स्थित सीटू कार्यालय में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व इंटक के उपाध्यक्ष मन्नान मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. इंटक के उपाध्यक्ष मन्नान मल्लिक व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा का भारत छोड़ो दिवस कार्यक्रम का दो दिवसीय महापड़ाव अभियान आयोजित किया गया है. कार्यक्रम का पहला महापड़ाव 9 अगस्त को धनबाद मे होगा. जिसमें धनबाद, गिरिडीह, संथाल सहित सभी जिलो के हजारों मजदूर भाग लेगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में 10 अगस्त से रांची मे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग के साथ-साथ चतरा, पलामू, लोहरदग्गा, खूंटी सहित सभी जिलो से भारी संख्या में लोग भाग लेगे. इंटक नेता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज जनता ओर देश की स्थिति चिंताजनक है. इसके लिए केंद्र सरकार की मौजूदा मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियां ही जिम्मेदार है. केन्द्र की इन नीतियों ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश की एकता व अखण्डता के लिए खतरा पैदा कर दिया है. सीटू नेता मानस चटर्जी ने कहा कि सभी ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा के महापड़ाव अबइयान के ज़रिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार अंदोलन होगा. मौके पर उपस्थित हरिप्रसाद पप्पू, एके पाल, आरके तिवारी, बैजनाथ सिंह, आरके बोस, शंकर साव, सुरेन्द्र पासवान, रामसुमेर गुप्ता ने भी अपना व्यक्तव्य रखा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-6-year-old-girl-swallowed-safety-pin-while-playing-doctors-at-jaypee-hospital-saved-her-life/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : खेल-खेल में 6 साल की बच्ची ने निगल ली सेफ्टी पिन, जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही