Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : संयुक्त मोर्चा सिंदरी ने सांसद पीएन सिंह से लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement
पीएन सिंह ने केन्द्रीय रसायन मंत्री से मिलने का दिया सुझाव, कहा संसद सत्र में उठाएंगे मुद्दा
Sindri : एफसीआइएल सिंदरी की ओर से ज़ारी नोटिस के बाद से सिंदरी के लोग सकते में हैं. संयुक्त मोर्चा का गठन सिंदरी के लोगों ने लड़ाई को आगे बढ़ाने का फ़ैसला लिया है. इसी कड़ी में रविवार 30 जुलाई को सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की तारा देवी के साथ संयुक्त मोर्चा ने सांसद पीएन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. संयुक्तच मोर्चा ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हे ज़रूरी कदम उठाने की अपील की. संयुक्त मोर्चा के तले सिंदरी के झुग्गी झोपड़ी निवासियों ने सांसद से सिंदरी को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई. [caption id="attachment_715965" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SANSAD-SINDRI-SANYUKT-MORCHA-272x204.jpg"

alt="" width="272" height="204" /> सांसद को समस्या से अवगत कराते सिंदरी के लोग[/caption]

पीएन सिंह ने कहा, संसद सत्र में उठाएंगे सिंदरी का मुद्दा

सांसद ने कहा कि सिंदरी की सुंदरता को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा. संयुक्त मोर्चा सदस्यों ने बताया कि सांसद ने एफसीआइएल प्रबंध निदेशक से तत्काल प्रभाव से नोटिस को स्थगित करने का आग्रह किया है. प्रबंध निदेशक ने कहा कि इसपर गंभीरता से विचार किया जाएगा. सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आकर केंद्रीय खाद्य रसायन मंत्री मनसुख मांडविया से उनके साथ मुलाकात कर इसपर विचार विमर्श करने की सलाह दी. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले को संसद सत्र में भी उठाया जाएगा. गौरतलब है कि सिंदरी के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्य सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर संयुक्त मोर्चा का गठन शनिवार 29 जुलाई को किया था. संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल में सिंदरी विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी, शैलेश सिंह, दिनेश सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, कौशल सिंह, अजय कुमार, प्रशांत कुमार दुबे, डीएन सिंह, पन्नू लाल यादव, मनोज मिश्रा, अरविंद खत्री, पुरनेन्दु सिंह, विजय सिंह,, दिलीप रीटोलिया, संजय प्रसाद, बासुकी सिंह, पवन शर्मा, मणिभूषण सिंह, भरत शर्मा, सूरज प्रसाद, राजू पाण्डेय, सत्यदेव सिंह, कामरान अख्तर, रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना, रमेश यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sonamoti-and-mamta-pandey-become-national-referees-of-thang-ta/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सोनामोती और ममता पांडे बनी थांग-टा की राष्ट्रीय रेफरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही