Search

 
 
 

धनबाद : बस्ताकोला कोल डंप में संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्सिंग का काम रखा ठप

 

पांच दिन के अंदर सभी यूनियनों से वार्ता, सहमति के बाद शुरू होगी लोडिंग

Dhanbad: बस्ताकोला कोलडंप में ट्रक लोडिंग को लेकर डीओ एलाएटमेंट स्थगित होने से नाराज संयुक्त मोर्चा के मजदूरों ने शुक्रवार 7 जुलाई को भी आउटसोर्सिंग का कार्य ठप रखा. दोपहर में प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच बनी सहमति के बाद आउटसोर्सिंग का ओबी निकालने का कार्य शुरू किया गया. हालांकि संयुक्त मोर्चा आउटसोर्सिंग से कोयला उत्पादन व डिस्पैच शुरू करने पर राजी नहीं हुआ. प्रबंधन व संयुक्त मोर्चा के बीच सहमति बनी कि पांच दिन के अंदर सभी यूनियनों के साथ वार्ता होगी. जिला प्रशासन के मंतव्य के बाद ट्रक लोडिंग कार्य शुरू कराया जाएगा. बता दें कि शुक्रवार को प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग चालू करने के लिए संयुक्त मोर्चा से बातचीत की. मोर्चा के लोग तैयार नहीं हुए. तब आउटसोर्सिंग का काम शुरू करने के लिए बीसीसीएल व आउटसोर्सिग प्रबंधन ने सीआईएसएफ, धनसार व झरिया थाना की पुलिस के सहयोग से आउटसोर्सिंग का काम शुरू करने की तैयारी कर ली थी. मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था. इसी बीच संयुक्त मोर्चा व प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसमें यह सहमति बनी.

 इन पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज

बुधन मंडल, चंदन सिंह, प्रेम गोप, रंजीत रवानी, अमित गुप्ता, पप्पू पासवान, प्रदीप पासवान, अनिल पासवान, विकास सिंह, अरुण पासवान,नारायण पासवान, संजय यादव, शंकर यादव, जावेद अख्तर, गोलू रवानी, आनंद रवानी, नवीन पंडित,मोनू पाठक, रोशन मंडल, अभिषेक यादव, रोशन यादव,अंकित राय, नीतीश यादव ,चरणजीत यादव,अजय यादव, चंदन यादव, गोपाल पासवान व सिराज अंसारी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही