Search

 
 
 

धनबाद : संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने लोडिंग पॉइंट पर बंद कराया डिस्पैच, जोरदार प्रदर्शन

 
बीसीसीएल प्रबंधन, सांसद, विधायक व अधिकारियों को लिखा पत्र, ट्रांसपोर्टिंग बाधित रखने की चेतावनी Dhansar : बीसीसीएल के बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट पर बुधवार 5 जुलाई को संयुक्त मोर्चा और जनता श्रमिक संघ के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने ट्रक लोडिंग कार्य बंद करा दिया. इससे नाराज संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने गुरुवार 6 जुलाई को लोडिंग पॉइंट पर पहुंचकर डिस्पैच कार्य पूरी तरह बंद करा कर जोरदार प्रदर्शन किया. संयुक्त मोर्चा ने बीसीसीएल प्रबंधन, धनबाद सांसद, झरिया विधायक सहित उपायुक्त और एसएसपी को पत्र देकर कहा है कि पूर्व में संयुक्त मोर्चा के नेताओ के साथ हुई कई दौर की वार्ता के बाद ही लोडिंग कार्य शुरू हुआ था. तय हुआ था कि परियोजना से प्रभावित लोगों को ही यहां रोजगार दिया जाएगा. प्रबंधन द्वारा मजदूर व विस्थापितों के विरुद्ध लिए गए निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए संयुक्त मोर्चा की ओर से कहा गया कि जब तक ट्रक लोडिंग कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक कोयले की ट्रांसपोर्टिंग बाधित रखी जाएगी.

वार्ता में लोडिंग छोड़ सभी मुद्दों के निराकरण का आश्वासन

बस्ताकोला ऑफिसर क्लब में जनता श्रमिक संघ के नेताओं और बस्ताकोला परियोजना पदाधिकारी के साथ ट्रक लोडिंग में 50% हिस्सेदारी सहित परियोजना के समीप रह रहे लोगों के लिए मूलभूत सुविधा को लेकर वार्ता हुई. लोडिंग विवाद छोड़ सभी मुद्दों पर प्रबंधन ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया. वहीं ट्रक लोडिंग विवाद पर सहमति नहीं बनी. रोड सेल के तहत डीओ ट्रक लोडिंग में 50% हिस्सेदारी देने के मुद्दे पर प्रबंधन द्वारा दो दिनों के भीतर जेसीसी की बैठक बुलाकर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है. वार्ता में प्रबंधन की ओर से बस्ताकोला परियोजना पदाधिकारी एके शर्मा, कोलियरी प्रबंधक (कार्मिक) अजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) नागेंद्र यादव, आदि शामिल थे. संघ की ओर से अमर सिंह, संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह, मनोज गोप, राजू दास, उपेंद्र सिंह, रंजीत कुमार दास सहित कई समर्थक थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-basic-rights-of-the-people-are-in-danger-due-to-the-policies-of-the-center-binda-paswan/">धनबाद

: केंद्र की नीतियों से लोगों के मूल अधिकार खतरे में- बिंदा पासवान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही