Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मजदूरी हड़पने वालों को करारा जवाब देगा संयुक्त मोर्चा- अनुज

Katras : बीसीसीएल एरिया चार के तेतुलमुड़ी कोल डंप में वर्चस्व और रंगदारी के विरोध में मजदूरों ने 2 जून को पदयात्रा निकाली. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पदयात्रा जोगता थाना, सिजुआ स्टेडियम होते हुए तेतुलमुड़ी कोल डंप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. सभा को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के अनुज सिन्हा ने कहा कि किसी को भी मजदूरों की मजदूरी हड़पने नहीं दी जाएगी. ऐसे लोगों को संयुक्त मोर्चा करारा जवाद देगा और उनके खिलाफ दीवार की तरह खड़ा रहेगा. विकास सिंह ने कहा कि मजदूरी पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. सभी की अध्यक्षता करते हुए सुखदेव विद्रोही ने कहा कि मजदूरों को पे लोडर से नहीं, बल्कि उनके हाथों को काम मिलना चाहिए. मनोज महतो व सुरेश महतो ने कहा कि मजदूरों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर शंकर दास, अनीता देवी, मंगल चौहान, हैदर अली, विशाल महतो, सैयद आलम, संजय भुइयां, रेखा देवी, मतिया देवी, सोनी देवी, कलिया देवी, फुलवंती देवी, शकुंतला देवी, वीना देवी, रिंकी देवी, गुलाबी देवी शंकर दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bombs-go-off-in-topchanchis-shaan-e-punjab-hotel-and-mahi-hotel-police-engaged-in-investigation/">धनबाद:

तोपचांची के शान ए पंजाब होटल व माही होटल में चला बम, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही